1. सबसे खतरनाक घातक वायरस सॉफ्टवेयर हैं ट्रोजन। यदि किसी भी साइबर अपराधी को आपके कंप्यूटर का आईपी एड्रेस पता हो. तो आसानी से वह आपके कंप्यूटर में अपने सिस्टम से ट्रोजन इंस्टाल कर सकता है। इसलिए किसी भी बहाने से अपना कंप्यूटर आईपी एड्रेस की जानकारी किसी को भी नहीं होने दें।
2. आम तौर पर हम अपना पासवर्ड छोटा रखते हैं, जो आसानी से हैक हो सकता है. प्रयास यह करें कि आपका जीमेल या याहू अकाउंट का पासवर्ड 14 डिजिट से अधिक बड़ा हो, क्योंकि पासवर्ड हैकिंग सॉफ्टवेयर से 14 डिजिट से बड़े पासवर्ड को हैक करना बेहद मुश्किल है।