Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

6/5/15

इन्टरनेट के लिए आवश्यक उपकरण

कंप्यूटर पर इन्टरनेट शुरू करने से पहले हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता होती हैं-

  1. – कंप्यूटर या मोबाइल (जो G.P.R.S सपोर्ट करता हो )
  2. – टेलीफोन या मोबाइल सीम कार्ड
  3. – मोडेम
  4. – सॉफ्टवेयर जिसके मदद से इंटरनेट पर काम किया जाता हैं.

कंप्यूटर या मोबाइल (जो G.P.R.S सपोर्ट करता हो ) - बाजार में मिलने वाले घरेलू उपयोग वाले सभी कंप्यूटर को इन्टरनेट से जोड़ा जा सकता हैं. अगर आप अपने मोबाइल में इन्टरनेट का उपयोग करना चाहते हैं तो मोबाइल लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना जरुरी हैं की वह मोबाइल फोन G.P.R.S सपोर्ट करता हैं या नहीं. बस जो फोन G.P.R.S सपोर्ट कर सकता हैं उसी में इन्टरनेट का उपयोग किया जा सकता हैं.


टेलीफोन या मोबाइल सीम कार्ड - कंप्यूटर दुवारा बनने वाले डिजिटल सिग्नल को टेलीफ़ोन लाइन वाले एनालोग सिग्नल के माद्यम से ही एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता हैं. इस कारण इन्टरनेट के इस्तेमाल के लिए एक फोन लाइन का होना अतिआवश्यक होता हैं. नया फोन लेते वक्त कुछ खास बातों पर ध्यान देना होता हैं –

– हम जिस कंपनी का फोन लेने जा रहे हैं वह इन्टरनेट सेवा प्रदान करता हैं या नहीं,

– कंपनी स्वयं मोडेम प्रदान करता हैं या नहीं

– कंपनी किस प्रकार का सेवा मुहैया करवाता हैं जैसे ब्रोड्बैंड, डायलअप, लीज्ड लाइन आदि.

– फोन प्रदाता कम्पनी किस प्रकार अपना बिल लेता हैं मसलन मासिक चार्ज कितना लेती हैं, उसमे कितना डाउनलोड्स मुफ्त मिलता हैं, अतरिक्त डाउनलोड होने पर चार्ज कितना लिया जाता हैं. आदि

मोबाईल में डिजिटल सिग्नल को टेलीफ़ोन लाइन वाले एनालोग सिग्नल के माद्यम से एक जगह से दूसरे जगह भेजने के लिए सीम कार्ड का उपयोग किया जाता हैं. मोबाईल में सीम कार्ड लेते वक्त ये जानकारी प्राप्त करना जरुरी होता हैं की सीम कार्ड वाली कंपनी इन्टरनेट सेवा देती हैं या नहीं, और देती हैं तो उसके चार्ज कितने होते हैं.


मोडेम– अगर फोन प्रदाता कंपनी आपको मोडेम प्रदान नहीं कर रहीं हैं तो आपको बाजार से मोडेम खरीदना होगा. यहाँ आपको इस बात पर ध्यान देना होगा की फोन सेवा देने वाली कंपनी अधिकतम कितने स्पीड का इन्टरनेट सेवा प्रदान करती हैं, उसी के आधार पर आपको मोडेम लेना पड़ता हैं.

मोबाईल फोन जिसमे G.P.R.S सुविधा होती हैं मोडेम आंतरिक तौर पर ही लगा होता हैं. इस कारण हम मोबाइल में तो इन्टरनेट उपयोग कर ही सकते हैं इसके साथ ही हम मोबाइल को कंप्यूटर से जोड़ कर फोन और मोडेम जैसा भी ऊपयोग कर सकते हैं.

इसके साथ ही बाजार में बहुत डेटा कार्ड भी उपलब्ध हैं जिसका उपयोग हम सीधे तौर पर मोडेम और टेलीफोन जैसा कर सकते हैं. इसमें भी मोबाईल जैसे टेलीफ़ोन और मोडेम दोनों का एक साथ उपयोग करने के लिए सीम कार्ड की जरुरत होती हैं.
 डेटा कार्ड भी मोबाइल जैसा मुख्यतः दो प्रकार का होता हैं

अ) GSM (ग्रुप स्पेशल मोबाइल )

ब) CDMA (कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस)

सॉफ्टवेयर जिसके मदद से इंटरनेट पर काम किया जाता हैं-

इन्टरनेट पर काम करने के लिए एक विशेष प्रकार के अप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती हैं. जिसके उपयोग से ही हम इन्टरनेट पर काम कर सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर की और अधिक जानकारी के लिए देखे – इन्टरनेट सॉफ्टवेयर या वेब ब्राउजर

जब उपरोक्त सभी सामग्री उपलब्ध हो जाय तब ही इन्टरनेट प्रारम्भ करना सम्भव हो सकता हैं.

Labels

Computer Hardware (23) Computer Fundamentals (10) Know About (8) Memory Device (7) Computer (6) Processor (5) Computer Software (4) Tips & Tricks (4) कम्प्यूटर सीखें (4) Components (2) Computer Software Types (2) Hard Disk Drive (2) Input Devices (2) Internet (2) MS Word (2) Operating System (2) Output Devices (2) RAM (Random Access Memory) (2) Storage (2) Types of Computers (2) AI PC (1) ASCII कोड क्या होता है (1) Artificial Inteligence (1) Basics (1) Characteristics of Computer (1) Classification (1) Computer Booting (1) Computer System (1) Computer Virus (1) Connectivity (1) Cyber Securty (1) Data & Information (1) Desktop Keyboard Cleaning (1) Evolution (1) Firmware (1) Generations (1) Graphics (1) History (1) IP Address (1) Introduction (1) KNOW ABOUT - Windows 10 में Downloads फ़ोल्डर से फ़ाइलों को ऑटोमेटिकली कैसे डिलीट करें (1) KNOW ABOUT - किसी फोल्डर में नया फोल्डर बनाना (Creating a New Folder in a Folder) (1) Know About - एक्सेल फार्मूला का प्रयोग (1) Know About - कैसे मोबाइल फोन से ले स्‍कैनर का काम (1) Know About - माइक्रोसॉफ्ट आफिस में TABLE बनाना (1) Limitations (1) MS Office (1) Pen Drive (1) SEO TIPS (1) Solid State Drive (1) Windows keyboard shortcuts (1) आपरेटिंग सिस्टम (1) आपरेटिंग सिस्टम (Operating System) (1) आपरेटिंग सिस्टम के प्रकार (1) इन्टरनेट के लिए आवश्यक उपकरण (1) इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स (E-Commerce) (1) एमएस आफिस (1) एमएस वर्ड - टैक्स्ट स्टाइल्स (1) कंप्यूटर और विद्युत धारा (1) कंप्यूटर का महत्व (1) कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स (1) कंप्यूटर भाषा (COMPUTER LANGUAGES) (1) कंप्यूटर लोजिक (तर्क शस्ति) (1) कम्पाइलर और इन्टरपेटर (1) कम्पूटर में समान्य की बोर्ड से हिंदी में टाइप करना (1) कम्प्यूटर अपना काम कैसे करता है ? (1) कम्प्यूटर की मूल इकाईयॉं (1) कम्प्यूटर नेटवर्क (1) कम्प्यूटर पेरिफ़ेरल डीवाईस (1) जाने कंप्यूटर कीबोर्ड की F1 से F12 Keys का प्रयोग (1) टैक्स्ट का काम करना (1) डाटा (1) डी.ओ.स. –डोस (डिस्क ऑप्रेटिंग सिस्टम) (1) पर्सनल कम्प्यूटर (1) प्रक्रिया और सूचना क्या है? (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Office बटन की कमांड और उसका उपयोग (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Quick Access Toolbar और इसका उपयोग (1) माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल टेम्पलेट (Template) (1) माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल - परिचय (1) मोडेम (MODEM- Modulator Demodulator) (1) यूपीएस (UPS ) एवं कार्यप्रणाली (1) वर्ल्ड वाइड वेब- World Wide Web (www) & एवं कार्यप्रणाली (1) वेब ब्राऊजर (1) सिंगल यूजर और मल्टीयूजर (1) सॉफ्टवेयर (1) सॉफ्टवेयर के प्रकार (1) हार्डवेयर (1)

Translate