Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

6/4/15

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर




हार्डवेयर - हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं! ये वास्तविक पदार्थ है.  हार्डवेयर का निर्माण कारखानों में होता है, कंप्यूटर हार्डवेयरों के निर्माण में उच्च टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया जता है! इनका निर्माण कल -कारखानों में ही मशीनों व उपकरणों की सहायता से होता है.


कम्प्यूटर हार्डवेयर कम्प्यूटर का भौतिक भाग होता है जिसमें उसके डिजीटल सर्किट (digital circuit) लगे होते हैं जैसा कि कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर से प्रदर्शित होता है और यह हार्डवेयर के अंदर ही रहता है। 

सॉफ्टवेयर -  

सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है. सॉफ्टवेयर कंप्यूटर सिद्धांतो के आधार पर हार्डवेयर के लिए आवश्यक निर्देश होते हैं, इन्हें तैयार करने के लिए किसी कारखाने की आवश्यकता नहीं होती. कोई भी व्यक्ति जो कंप्यूटर के मूल सिद्धांतो एवं कार्य प्रणाली से परिचित हो अपने मस्तिष्क के उपयोग से सॉफ्टवेयर तैयार कर सकता है.

सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग भाषा द्वारा लिखे गये निर्देशों की श्रृंखला है, जिसके अनुसार दिए गये डेटा का प्रोसेस होता है, जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता ह.। बिना सॉफ्टवेयर के कम्प्यूटर कोई भी कार्य नहीं कर सकता है । इसका प्राथमिक उद्देश्य डाटा को सूचना में परिवर्तित करना है । सॉफ्टवेयर के निर्देशों के अनुसार ही हार्डवेयर भी कार्य करता है । इसे प्रोग्राम भी कहते हैं । हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच संचार स्थापित करने को इंटरफेस कहते हैं ।

सभी सॉफ्टवेयर लाइसेंस के माध्यम से संरक्षित तथा प्रतिवेधित रहते हैं । सॉफ्टवेयर लाइसेंस सॉफ्टवेयर के निर्माता तथा उपयोगकर्त्ता के बीच कानूनी एग्रीमेंट है, जिसके अन्तगर्त एक से अधिक कम्प्यूटर पर सॉफ्टवेयर को ईस्टॉल करना, कोड में किसी तरह का रूपान्तरण और सॉफ्टवेयर में किसी तरह का बदलाव करना निषेद्य है । यह सॉफ्टवेयर के उपयोग को प्रतिबंधित करता है ।






कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर को मान्यतः इसे तीन वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है :



सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)


यह कम्प्यूटर हार्डवेयर को नियंत्रित करता है कि अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर अच्छी तरह से चल सके । जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राइवर, विंडोज सिस्टम आदि ।


अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर (Application Software)

यह यूजर को एक या एक से अधिक कोई विशेष कार्य पूरा करने की अनुमति देता है । उच्च स्तरीय की कम्प्यूटर भाषाओं का उपयोग कर अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर बनाये जाते हैं । सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा जाता है, अतः यूजर आसानी से कम्प्यूटर का उपयोग कर सकता है । जैसे - वर्ड प्रोसेसर, औद्योगिक स्वचालन, व्यापार सॉफ्टवेयर और चिकित्सा सॉफ्टवेयर आदि ।

प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर (Programming Software)

यह आमतौर पर कम्प्यूटर प्रोग्राम लिखने में एक प्रोग्रामर की सहायता करने के लिए उपकरण प्रदान करता है, जैसे - डि-बगर, इन्टरप्रेटर, पाठ संपादक, कम्पाइलर, आदि ।




Labels

Computer Hardware (23) Computer Fundamentals (10) Know About (8) Memory Device (7) Computer (6) Processor (5) Computer Software (4) Tips & Tricks (4) कम्प्यूटर सीखें (4) Components (2) Computer Software Types (2) Hard Disk Drive (2) Input Devices (2) Internet (2) MS Word (2) Operating System (2) Output Devices (2) RAM (Random Access Memory) (2) Storage (2) Types of Computers (2) AI PC (1) ASCII कोड क्या होता है (1) Artificial Inteligence (1) Basics (1) Characteristics of Computer (1) Classification (1) Computer Booting (1) Computer System (1) Computer Virus (1) Connectivity (1) Cyber Securty (1) Data & Information (1) Desktop Keyboard Cleaning (1) Evolution (1) Firmware (1) Generations (1) Graphics (1) History (1) IP Address (1) Introduction (1) KNOW ABOUT - Windows 10 में Downloads फ़ोल्डर से फ़ाइलों को ऑटोमेटिकली कैसे डिलीट करें (1) KNOW ABOUT - किसी फोल्डर में नया फोल्डर बनाना (Creating a New Folder in a Folder) (1) Know About - एक्सेल फार्मूला का प्रयोग (1) Know About - कैसे मोबाइल फोन से ले स्‍कैनर का काम (1) Know About - माइक्रोसॉफ्ट आफिस में TABLE बनाना (1) Limitations (1) MS Office (1) Pen Drive (1) SEO TIPS (1) Solid State Drive (1) Windows keyboard shortcuts (1) आपरेटिंग सिस्टम (1) आपरेटिंग सिस्टम (Operating System) (1) आपरेटिंग सिस्टम के प्रकार (1) इन्टरनेट के लिए आवश्यक उपकरण (1) इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स (E-Commerce) (1) एमएस आफिस (1) एमएस वर्ड - टैक्स्ट स्टाइल्स (1) कंप्यूटर और विद्युत धारा (1) कंप्यूटर का महत्व (1) कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स (1) कंप्यूटर भाषा (COMPUTER LANGUAGES) (1) कंप्यूटर लोजिक (तर्क शस्ति) (1) कम्पाइलर और इन्टरपेटर (1) कम्पूटर में समान्य की बोर्ड से हिंदी में टाइप करना (1) कम्प्यूटर अपना काम कैसे करता है ? (1) कम्प्यूटर की मूल इकाईयॉं (1) कम्प्यूटर नेटवर्क (1) कम्प्यूटर पेरिफ़ेरल डीवाईस (1) जाने कंप्यूटर कीबोर्ड की F1 से F12 Keys का प्रयोग (1) टैक्स्ट का काम करना (1) डाटा (1) डी.ओ.स. –डोस (डिस्क ऑप्रेटिंग सिस्टम) (1) पर्सनल कम्प्यूटर (1) प्रक्रिया और सूचना क्या है? (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Office बटन की कमांड और उसका उपयोग (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Quick Access Toolbar और इसका उपयोग (1) माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल टेम्पलेट (Template) (1) माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल - परिचय (1) मोडेम (MODEM- Modulator Demodulator) (1) यूपीएस (UPS ) एवं कार्यप्रणाली (1) वर्ल्ड वाइड वेब- World Wide Web (www) & एवं कार्यप्रणाली (1) वेब ब्राऊजर (1) सिंगल यूजर और मल्टीयूजर (1) सॉफ्टवेयर (1) सॉफ्टवेयर के प्रकार (1) हार्डवेयर (1)

Translate