Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

2/16/18

कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स

एक Personal Computer को बनाने में बहुत से पुर्जो की आवश्यकता होती है। जिसमे कुछ पार्ट्स ऐसे है जिनके बगैर कंप्यूटर को नहीं बनाया जा सकता है। इन्ही पार्ट्स को कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स कहते है

कैबिनेट (CABINET)

कंप्यूटर सभी पार्ट्स को एक जगह व्यवस्थित करने के लिए एवं  उनको सुरक्षित  रखने के लिए सीपीयू कैबिनेट का प्रयोग किया जाता है। यह कई तरह के एवं कई  आकर के मिलते है।

मॉनिटर (MONITOR)

मॉनिटर जहाँ पर कंप्यूटर में सभी होने वाले कार्य  को प्रदर्शन होता  है। यह कई प्रकार के एवं कई  साइज में मिलते है।

पावर सप्लाई (SMPS POWER SUPPLY) 

कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को काम करने के लिए एक निश्चित विधुत आपूर्ति की अवश्यकता होती है। जिसके लिए एक विशेष प्रकार की सप्लाई का प्रयोग करते है जिसको एसएमपीएस कहा जाता है। यह कंप्यूटर के हर पार्ट्स को उनकी जरूरत के हिशाब से पावर देता है। इसके साथ ही कही पर शॉर्टिंग या ओवरलोड होने पर बंद होकर सुरक्षा भी देता है। यह सप्लाई सोफ्टवेयर के द्वारा कंप्यूटर को बंद (Shut-Down) भी किया जा सकता है।



मदर बोर्ड (MOTHER BOARD) 

मदरबोर्ड  में बहुत सारे सॉकेट स्लॉट और पोर्ट्स होते है। माइक्रो प्रोसेसर को भी इसी मदरबोर्ड के ऊपर बने सीपीयू सॉकेट में लगाया जाता है। इसके बिना कंप्यूटर बनाना असंभव है क्यूंकि इससे  ही कंप्यूटर के ज्यादातर (लगभाग सभी ) पार्ट्स को जोड़ा जाता है।

माइक्रो प्रोसेसर  (MICROPROCESSOR )

माइक्रो प्रोसेसर  जिसे सिपीयु भी  कहते है। माइक्रो प्रोसेसर कम्पूटर का  एक महत्वपूर्ण पार्ट्स होता है। क्यूंकि माइक्रो प्रोसेसर मदरबोर्ड पर लगे सभी हार्डवेयर पार्ट्स को कंट्रोल करता है। और कंप्यूटर के सारे काम इसी के द्वारा संपन्न होते है। कंप्यूटर की स्पीड और गुणवत्ता इसी पर निर्भर करती है। प्रोसेसर के अनुसार ही मदरबोर्ड का चयन किया जाता है। 

हार्ड डिस्क ड्राइव  (HARD DISK DRIVE )


हार्ड डिस्क ड्राइव एक तरह की मेमोरी होती है। इसमें डेटा स्थायी रूप से सेव रहता है। इसी के अंदर ही कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करते है। यह कई तरह के क्षमता के आते है। 



सीपीयू हीट शिंक और फैन  (CPU HEAT SINK AND FAN )

सीपीयू हीट शिंक और फैन के बगैर कंप्यूटर नहीं चल सकता है। क्यूंकि जब कंप्यूटर को ओन करते है तो माइक्रो प्रोसेसर बहुत ज्यादा गरम हो जाता है। यदि प्रोसेसर का कोर बहुत अधिक गरम होगा तो कंप्यूटर चलते चलते बंद हो जायेगा या फिर ओन ही नहीं होगा। इसलिए प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए उसके ऊपर अलमुनियम या कॉपर की हीट शिंक और पंखा लगाया जाता है। 


रैम (RAM - RANDOM ACCESS MEMORY ) 

रैम का भी कंप्यूटर में अहम भूमिका होती है। इसके बगैर कंप्यूटर ओन तो हो जायेगा लेकिन डिस्प्ले नहीं आएगा। क्यूंकि प्रोसेसर रैम के द्वारा ही बायोस को पढ़कर सभी काम करता है। यह एक अस्थायी मेमोरी होती है। जब तक इसको सप्लाई मिलती है तब तक ही इसमें डेटा सेव रहता है। सप्लाई नहीं मिलने पर इसका सेव डेटा औने आप मिट जाता है। 


कीबोर्ड और माउस (KEYBOARD MOUSE)

 कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए कीबोर्ड और माउस का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शंस को कीबोर्ड पर लगे बटन को दबाकर देते है। जिसको कंप्यूटर समझ कर काम करता है। 

Labels

Computer Hardware (23) Computer Fundamentals (10) Know About (8) Memory Device (7) Computer (6) Processor (5) Computer Software (4) Tips & Tricks (4) कम्प्यूटर सीखें (4) Components (2) Computer Software Types (2) Hard Disk Drive (2) Input Devices (2) Internet (2) MS Word (2) Operating System (2) Output Devices (2) RAM (Random Access Memory) (2) Storage (2) Types of Computers (2) AI PC (1) ASCII कोड क्या होता है (1) Artificial Inteligence (1) Basics (1) Characteristics of Computer (1) Classification (1) Computer Booting (1) Computer System (1) Computer Virus (1) Connectivity (1) Cyber Securty (1) Data & Information (1) Desktop Keyboard Cleaning (1) Evolution (1) Firmware (1) Generations (1) Graphics (1) History (1) IP Address (1) Introduction (1) KNOW ABOUT - Windows 10 में Downloads फ़ोल्डर से फ़ाइलों को ऑटोमेटिकली कैसे डिलीट करें (1) KNOW ABOUT - किसी फोल्डर में नया फोल्डर बनाना (Creating a New Folder in a Folder) (1) Know About - एक्सेल फार्मूला का प्रयोग (1) Know About - कैसे मोबाइल फोन से ले स्‍कैनर का काम (1) Know About - माइक्रोसॉफ्ट आफिस में TABLE बनाना (1) Limitations (1) MS Office (1) Pen Drive (1) SEO TIPS (1) Solid State Drive (1) Windows keyboard shortcuts (1) आपरेटिंग सिस्टम (1) आपरेटिंग सिस्टम (Operating System) (1) आपरेटिंग सिस्टम के प्रकार (1) इन्टरनेट के लिए आवश्यक उपकरण (1) इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स (E-Commerce) (1) एमएस आफिस (1) एमएस वर्ड - टैक्स्ट स्टाइल्स (1) कंप्यूटर और विद्युत धारा (1) कंप्यूटर का महत्व (1) कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स (1) कंप्यूटर भाषा (COMPUTER LANGUAGES) (1) कंप्यूटर लोजिक (तर्क शस्ति) (1) कम्पाइलर और इन्टरपेटर (1) कम्पूटर में समान्य की बोर्ड से हिंदी में टाइप करना (1) कम्प्यूटर अपना काम कैसे करता है ? (1) कम्प्यूटर की मूल इकाईयॉं (1) कम्प्यूटर नेटवर्क (1) कम्प्यूटर पेरिफ़ेरल डीवाईस (1) जाने कंप्यूटर कीबोर्ड की F1 से F12 Keys का प्रयोग (1) टैक्स्ट का काम करना (1) डाटा (1) डी.ओ.स. –डोस (डिस्क ऑप्रेटिंग सिस्टम) (1) पर्सनल कम्प्यूटर (1) प्रक्रिया और सूचना क्या है? (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Office बटन की कमांड और उसका उपयोग (1) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Quick Access Toolbar और इसका उपयोग (1) माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल टेम्पलेट (Template) (1) माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल - परिचय (1) मोडेम (MODEM- Modulator Demodulator) (1) यूपीएस (UPS ) एवं कार्यप्रणाली (1) वर्ल्ड वाइड वेब- World Wide Web (www) & एवं कार्यप्रणाली (1) वेब ब्राऊजर (1) सिंगल यूजर और मल्टीयूजर (1) सॉफ्टवेयर (1) सॉफ्टवेयर के प्रकार (1) हार्डवेयर (1)

Translate